एसडीएम के आश्वासन पर कांग्रेस ने किया धरना 

एसडीएम के आश्वासन के बाद नगर पालिका के खिलाफ कांग्रेस ने धरना स्थगित कर दिया। मनमाने तरीके से वसूले जा रहे हाउस टैक्स पर रोक लगाने की मांग को लेकर कांग्रेसी तीन अक्टूबर से इंदिरा गांधी खेल मैदान में धरना दे रहे थे। एसडीएम के आश्वासन के बाद नगर पालिका के खिलाफ कांग्रेस ने धरना स्थगित कर दिया। मनमाने तरीके से वसूले जा रहे हाउस टैक्स पर रोक लगाने की मांग को लेकर कांग्रेसी तीन अक्टूबर से इंदिरा गांधी खेल मैदान में धरना दे रहे थे।   धरनास्थल पर पहुंचकर एसडीएम एनसी दुर्गापाल ने 1974 के जीओ के अनुरूप भवन के मूल्यांकन का पांच प्रतिशत टैक्स के रूप में वसूले जाने का भरोसा दिलाया। इस पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरीश पनेरु ने इसे लागू न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।   नगर पालिका पर मनमाने तरीके से हाउस टैक्स वसूले जाने का आरोप लगा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया था। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरीश पनेरु के आह्वान पर युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में तीन अक्टूबर को अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया था।   इस दौरान कांग्रेस ने नगर पालिका की शव यात्रा निकाल पुतला फूंकने से लेकर नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। साथ ही नगर का भ्रमण कर आंदोलन को और तेज करने के लिए जन समर्थन भी जुटाना प्रारंभ कर दिया था।    आइआइएम तैयार करेगा उद्यमी यह भी पढ़ें गुरुवार दोपहर एसडीएम एनसी दुर्गापाल धरना स्थल पहुंचे और उन्होंने प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरीश पनेरु से वार्ता कर उनको पारदर्शी टैक्स नीति का भरोसा दिलाया।

धरनास्थल पर पहुंचकर एसडीएम एनसी दुर्गापाल ने 1974 के जीओ के अनुरूप भवन के मूल्यांकन का पांच प्रतिशत टैक्स के रूप में वसूले जाने का भरोसा दिलाया। इस पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरीश पनेरु ने इसे लागू न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। 

नगर पालिका पर मनमाने तरीके से हाउस टैक्स वसूले जाने का आरोप लगा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया था। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरीश पनेरु के आह्वान पर युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में तीन अक्टूबर को अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया था। 

इस दौरान कांग्रेस ने नगर पालिका की शव यात्रा निकाल पुतला फूंकने से लेकर नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। साथ ही नगर का भ्रमण कर आंदोलन को और तेज करने के लिए जन समर्थन भी जुटाना प्रारंभ कर दिया था। 

गुरुवार दोपहर एसडीएम एनसी दुर्गापाल धरना स्थल पहुंचे और उन्होंने प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरीश पनेरु से वार्ता कर उनको पारदर्शी टैक्स नीति का भरोसा दिलाया।