
बॉलीवुड में इनदिनों नाना पाटेकर और तनुश्री का मामला बहुत ही टूल पकड़ रखा है जिसने बॉलीवुड की जड़े हिलाकर रख दी है। लेकिन पिछले हफ्ते ही कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें नाना पाटेकर, कृति सेनन और पूजा हेगड़े के अलावा फिल्म के कुछ और टीम मेंबर्स भी थे। फिल्म एक कॉमिक राइड होगी, लेकिन इसमें नाना का किरदार क्या होगा, इसे पर्दे में ही रखा गया।
हालांकि अब पता चल चुका है कि आखिर ‘हाउसफुल 4’ में नाना का रोल क्या होगा। मुंबई मिरर के अनुसार, फिल्म में नाना पाटेकर एक गज़ल सिंगर का रोल प्ले करेंगे और बीते हफ्ते ही उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग खत्म की।
नाना का यह किरदार काफी दिलचस्प है, लेकिन इसमें काफी लेयर्स हैं। ‘हाउसफुल 4’ का शैड्यूल खत्म करने के बाद नाना पाटेकर बीते शनिवार मुंबई लौट आए, जहां उन्हें मीडिया ने घेर लिया और तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप पर सवाल दागने शुरू कर दिए। लेकिन नाना पाटेकर ने उस वक्त कोई जवाब नहीं दिया।