जिलाधिकारी शीतल वर्मा की सख्ती के बाद सभी अधिकारी बेहद सजग

सीतापुर ht जिलाधिकारी शीतल वर्मा की सख्ती के बाद सभी अधिकारी बेहद सजग हो गये है। शिक्षा विभाग में दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों पर गाज गिरने के बावजूद लापरवाह कर्मी अभी भी बेपरवाह बने हुये है। इस सचाई को जाने के लिए एसडीएम महोली नीरज प्रसाद पटेल ने कई स्थानों पर औचक निरक्षण कर हकीकत से रूबरू हुये। इस दौरान उन्हें कुछ लोग उपस्थित मिले तो कई लोग अनुपस्थित मिले, जिनमें महिलाये भी शामिल है। एसडीएम ने इन सभी पर कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। 

एसडीएम नीरज प्रसाद पटेल ने बताया की उनके द्वारा प्राथमिक विद्यालय भिरिया, उरदौली तथा आगंबाडी केन्द्र उरदौली द्वितीय तथा तृतीय का निरीक्षण किया गया। इन केन्द्रों पर खामियां मिली है। यहां पर कुछ कर्मी उपस्थित मिले है, तो कुछ कर्मी अनुपस्थित पाये गये है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में तैनात राष्ट्रीय बाल स्वास्थ कार्यक्रम की प्रभारी डा0 ज्योती गुप्ता अनुपस्थिति पायी गई यही नही सविदा कर्मी ज्योती अवस्थी कार्यालय पर नही मिली है। इन सभी लोगो के विरूद्ध कार्यवाही के लिये लिखा गया है।

इसके अतिरिक्त महोली तहसील के अर्न्तगत विकास खण्ड कार्यालय में तैनात ग्रामीण अभियंत्र्रण सेवा के अवर अभियन्ता सुजीत सिंह भी अनुपस्थिति मिले है। इस लापरवाही को महोली तहसील प्रशासन ने बेहद गम्भीरता सेलेते हुये सभी के विरूद्ध कार्यवाही के लिये डीएम को पत्र लिखा है। एसडीएम ने यह भी बताया कि आने वाले समय इसी तरह के औचक निरीक्षण आगे भी होते रहेगे।