
गायक संगीतकार कैलाश खेर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैl गौरतलब है कि भारत में चल रहे मी टू अभियान के अंतर्गत यौन शोषण के मामले लगातार आ रहे हैं और महिलाएं खुलकर अब बोलने लगी हैं 
कुछ दिनों पहले दो महिलाओं ने गायक संगीतकार कैलाश खेर पर आरोप लगाये थे जिसके बाद कैलाश खेर ने उन लोगों से क्षमा याचना भी की लेकिन अब गायिका सोना महापात्रा ने भी कैलाश खेर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया हैl सोना महापात्रा ने ट्वीट किया है कि एक बार कैलाश खेर से उनकी मुलाकात पृथ्वी कैफे में एक आने वाले कंसर्ट को लेकर हुई थी, जहां पर दोनों साथ में परफॉर्म करने वाले थेl इस मौके पर कैलाश खेर ने उनकी जांघों पर हाथ फेरते हुए कहा कि तुम बहुत खूबसूरत होl मुझे इस बात की खुशी है कि कोई संगीतकार ही तुम्हें मिलाl कोई अभिनेता नहींl जिसके बाद वह वहां से चले गई