
इंटेलिजेंस, सीआइएफ स्टाफ और जम्मू कश्मीी की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर जालंधर के शाह पुर में स्थित शिंक्षण संस्थान से तीन छात्रों को एके 47 समेत खतरनाक हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक कश्मीर के मुस्लिम युवक बताए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए छात्रों के किसी गैंग या किसी आतंकी गतिविधि से जुड़े होने की आशंका है। पुलिस अब सभी छात्रों को हिरासत में लेकर जांच में जुट गर्इ है। इस खबर के बाद छात्रों में दहशत का माहौल है। पुलिस टीम में शामिल एएसआइ मोहन सिंह के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तीनों छात्र मुस्लिम हैं और इनके पास से इटेलियन मेड पिस्टल, 2 मैगजीन, एक AK 47 बरामद की गई है।
बताया जाता है कि ये छात्र दीवाली के करीब पंजाब में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए तीन थानों की पुलिस सीआइए थाने पहुंच चुकी है। पुलिस तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।