कैंसर से लड़ रही सोनाली ने, शेयर कीया अपने बुरे दिनों के अनुभवों को

अदाकारा सोनाली बेंद्रे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए कैंसर से लड़ाई के दौरान अपने ‘बुरे दिनों‘ के अनुभवों को साझा किया. बेंद्रे का न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज चल रहा है.

सोनाली ने लिखा, ‘‘पिछले कुछ महीनों से…मैंने अच्छे और बुरे दोनों तरह के दिनों का सामना किया. ऐसे भी कई दिन थे जो थकावट भरे थे और इतना दर्द होता था की एक उंगली भी उठाई नहीं जाती थी. मुझे कई बार लगता है कि यह एक चक्र की तरह है…जो कि शारीरिक दर्द से शुरू होता है और फिर मानसिक पीड़ा पर पहुंच भावनात्मक दर्द में बदल जाता है.

उन्होंने कहा, ‘‘बहुत बुरे दिन आते हैं…कीमो के बाद, कीमो सर्जरी से पहले…ऐसे भी दिन थे जब हंसने से भी दर्द होता था. कई बार ऐसा लगता है कि इससे गुजरने के लिए मुझे पूरी ताकत लगा देनी होगी…खुद के साथ एक-एक मिनट की लड़ाई. मुझे पता था कि यह बहुत लंबी और झकझोरने वाली लड़ाई थी .’’ अदाकारा ने कहा कि खुश होने के लिए खुद को आगे की ओर धकेलना जरूरी है लेकिन कभी नकारात्मकता को खुद पर हावी ना होंने दे.

ऋषि कपूर ने की सोनाली से मुलाकात

इन दिनों ऋषि कपूर भी सोनाली बेंद्रे से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर भी पहुंची थी. नीतू कपूर ने इस दौरान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आपसे बहुत प्यार है सोनाली. इस तस्वीर में ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ सोनाली बेंद्रे और उनके पति गोल्डी बहल भी नजर आ रहे हैं.