
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भारत में हों या न हों लेकिन वो यहां की सुर्ख़ियों का साथ कभी नहीं छोड़ती। कभी उनकी सगाई या शादी तो कभी उनकी आने वाली बॉलीवुड और हॉलीवुड फ़िल्में ख़बरों की दुनिया में उनके नाम का झंडा लहराती रहती हैं।
प्रियंका ने ना कि सिर्फ अपने अभिनय से बल्कि एक सक्सेसफुल बिज़नस वूमेन के तौर पर भी अपने काम का लोहा मनवाया है। अपने हर अगले कदम पर वो भारत का नाम और ज्यादा रोशन करती हैं और अब उनके सक्सेस स्टोरीज़ में एक और स्टोरी जुड़ गई है।
आपको बता दें कि प्रियंका ने एक और इंटरनेशनल अवार्ड हासिल किया है। प्रियंका के प्रोडक्शन पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले बनीं फ़िल्म ‘पहुना’ को जर्मन ऑनर के SCHLINGEL नाम के इंटरनेशनल चिल्ड्रन’स फ़िल्म फेस्टिवल में जूरी चॉइस का बेस्ट फ़िल्म और इंटरनेशनल फीचर फ़िल्म का अवार्ड मिला है।