ब्रह्मोस मिसाइल की जासूसी के आरोप में, एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार: पढ़े पूरी खबर…

महाराष्ट्र के नागपुर में ब्रह्मोस युनिट से जासूसी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश एंटी टेरर स्क्वॉडकी टीम ने यूनिट के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शख्स का नाम निशांत अग्रवाल बताया जा रहा है। आरोप है कि ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट में काम करते हुए उसने ब्रह्मोस संबंधी तकनीकी और अन्‍य खुफिया जानकारियां पाकिस्‍तान और अमेरिका को पहुंचाई हैं।

फिलहाल आरोपी शख्स से पूछताछ की जा रही है। उससे पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने क्‍या-क्‍या सूचनाएं लीक की हैं।