तड़के पहुचे सिटी एसपी-एसडीओ, रांची की जेल में की छापेमारी….

रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में तड़के 4.30 बजे पुलिस-प्रशासन ने छापेमारी कर दी। छापेमारी करने सिटी एसपी अमन कुमार, एसडीओ गरिमा सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंचे थे। इन अधिकारियों ने पूरी जेल को छान मारा। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की कोई आपत्तिजनक सामान मिलने की खबर नहीं है।

इस अचानक छापेमारी से जेल में हड़कंप मच गया है। बंद अपराधी सकते में आ गए हैं। छापेमारी के दौरान छह पुलिस की टीम ने सभी सेल और वार्ड में सर्चिंग की। इसमे के महिला पुलिसकर्मियों की बड़ी टीम भी शामिल थी। बताते चलें कि डीजीपी डी के पांडेय ने रांची में बढ़ते अपराध को लेकर जेलों में छापेमारी का निर्देश दिया है। इसके बाद सक्रिय में पुलिस की टीम जिलों में छापेमारी कर रही है।