मकर राशि वाले लोगो के लिए 08 अक्टूबर 2018 का रहेगा काफी शुभ, हो सकता है संपत्ति का लाभ…

मेष:- गुरु, शुक्र और बुध का संयोग, आपके व्यापार में उन्नति, रोमांस के अच्छे अवसर और वैवाहिक जीवन में सफ़लता।

वृषभ:- शिक्षा प्रतियोगिता में सफ़लता, संतान प्राप्ति के योग और रोमांस का भी अच्छा समय। 

मिथुन:- शासन-सत्ता का बेहतरीन उपयोग करें, थोड़ा-सी मानसिक अशांति रहेगी, माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 

कर्क:- अपने स्वभाव में मधुरता लाएं, थोड़ा-सा कठोर न बोलें, आपका काम अच्छा बनेगा, उत्साह बना के रखें। 

सिंह:- चंद्रमा—सूर्य का गोचर, थोड़ा-सा पारिवारिक कलह देगा, कुछ आप बुझे-बुझे से रहेंगे, लोग कहेंगे कि आप थोड़ा-सा थके-थके से लग रहे हैं, लेकिन बिल्कुल चिंता न करें। ग्रह-गोचर शाम तक ठीक हो जाएगा।  

कन्या:- वाणी कुशलता और वाक्चातुर्यता से रुका हुआ धन वापस आ जाएगा, किसी समृद्धशाली अथवा संस्थान से बेहतरीन लाभ मिलेगा। 

तुला:- आपके राशि स्वामी शुक्र स्वयं तुला भाव में, मकान-वाहन का सुख, कार्यक्षेत्र में सफ़लता, यदि आप केंद्र सरकार में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहें तो यह दिन बिल्कुल अनुकूल है और साथ ही नए अनुबंध भी कर सकते हैं।  

वृश्चिक:- विलासिता और यात्रा का बेहतरीन योग, किसी विदेशी व्यक्ति या विदेशी कंपनी से आपको ऑफर आ सकता है या कोई लाभदायक समाचार वहां से मिल सकता है। 

धनु:- आपकी राशि पर शनि भी है, द्वितीय भाव में मंगल भी है तो थोड़ा-सा अपनी ज़िद, आवेश पर नियंत्रण रखें। अगर कोई आपको उल्टा-सीधा बोल भी दे तो बिल्कुल शांत रहें, धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी।   

मकर:- अपनी ऊर्जा शक्ति का बेहतरीन उपयोग करें, जिस तरह की सफ़लता चाहें बिल्कुल लें सकते हैं, विशेषकर की अचल संपत्ति में यदि क्रय करना चाहें तो दिन बेहतरीन है।  

कुंभ:- वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, दुर्घटना से बचें, चंद्रमा और सूर्य का अष्टम भाव में जाना, ऑफ द रिकॉर्ड ब्रीफिंग से और बचें, बिल्कुल आज शांत रहें। कोई कुछ भी कहे आप प्रतिक्रिया न दें, देखिए शाम तक बहुत अच्छा रहेगा।   

मीन:- ग्रह गोचर के अनुसार, ससुराल पक्ष से अच्छा सहयोग अच्छा समाचार, आज तो जो चाहें हासिल करें, मित्रों से भी लाभ मिलेगा आपको और यही ग्रह-गोचर साझा व्यापार में बेहतरीन लाभ देगा, उधार पैसा देने से बचें।