
आज तक आपने भी पुनर्जन्म के बारे में कई सारी बातें सुनी होगी लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि 6 महीने पहले मरा हुआ व्यक्ति फिर से जिन्दा हो गया तो ये सुनकर आप भी हैरान हो सकते हैं. लेकिन हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. ये मामला जम्मू कश्मीर का है जहां पर लगभग 6 महीने पहले मृत मान लिए गए एक युवक की फिर से घर पर वापसी हो गई.
जिसने भी उस युवक को देखा वो अपनी आँखो पर यकीन नहीं कर पाया लेकिन युवक के घर में तो जैसे ख़ुशी और जश्न का माहौल ही बन गया. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुहम्मद मुजामिल मेंधर इलाके के कसाब गांव स्थित एक आदमी 6 महीने पहले अपने घर से गायब हुआ था. इसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस ने जम्मू के विजयपुर क्षेत्र में नौ मार्च को रेल पटरियों पर एक सड़ा-गला शव बरामद किया था और इस शव को उस आदमी के परिजन ने अपने बेटे का शव मान लिया था.
सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को मुस्लिम रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार कर दिया गया. लेकिन इसके 6 महीने बाद ही वो आदमी अपने घर पर लौट आया जिसके बाद उसके परिवार में ख़ुशी का माहौल बन गया. पुलिस ने अब परिजन और युवक के बयान दर्ज किये हैं. जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया था उसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है.