शिखर धवन के चेहरे पर हादसे के बाद भी दिखी मुस्कान

भारतीय क्रिकेट टीम के टॉप खिलाड़ी शिखर धवन भारत और वेस्टइंडीज के चल रही टेस्ट सीरीज में नहीं खेल रहे हैं, उन्हें इस सीरीज से बाहर ​रखा गया है, यहां बता दें कि शिखर धवन इंग्लैंड और अफ्रीका दौरे पर टेस्ट मैचों में फ्लाप रहे थे, जिसे देखते हुए चयन समिति ने उनको इस टेस्ट सीरीज में चुना है। लेकिन इसके अलावा शिखर पर इसका कोई प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। फिलहाल वे अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और अपने बच्चों के साथ व्यस्त हैं। 

जानकारी के अनुसार मैचों से बाहर चल रहे शिखर के साथ एक हादसा हो गया जिसमेें वे हसंते हुए दिखाई दिए दरअसल उन्होेंने एक वीडियो जारी किया है और उसमें लिखा है कि बच्चों के साथ बच्चा बनने में मजा आता है, वीडियो में वे अपने बच्चोें के साथ तीन पाहिए की साइकिल चला रहे हैं जिसे चलाते हुए एक मोड पर वे गिरते हैं और हसंने लगते हैं। शिखर ने हमेशा की तरह इस बार भी फोटो और वीडियो को शेयर किया है। 

गौरतलब है कि शिखर धवन टीम इंडिया के एक अच्छे खिलाड़ियों में शामिल हैं और उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में मौका नहीं मिला है। लेकिन इसके बाद भी वे बहुत खुश हैं और अपने परिवार के साथ फुलआन आनंद ले रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर अपने बल्ले से ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए धवन वनडे मैचों में शानदार फार्म में चल रहे हैं। हाल में उन्होंने एशिया कप में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जिससे उनका फार्म वापिस आ गया है।