यहाँ शुरू हो रही हवार्इ सेवा, ट्रायल लैंडिग सफल; हर दिन तीन उड़ाने

 नैनी-सैनी हवाई पट्टी पर हवाई सेवा के लिए ट्रायल लैंडिंग सफल रही है। पहले ही प्रयास में सफल रही लैंडिग पर हैरिटेज एविएशन के मालिक रोहित माथुर ने संतोष जताया है। 

सभी अधिकारियों ने हवाई पट्टी, रनवे समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और हवार्इ पट्टी को सही बताया। इस मौके पर एविएशन के मालिक रोहित माथुर ने बताया कि यहां से हर दिन तीन उड़ाने होंगी। दो उड़ान देहरादून के लिए और एक पंतनगर के लिए होगी।

वहीं, माथुर यहां के नैसर्गिक सौंदर्य से खासे अभिभूत नजर आए। उन्होंने पिथौरागढ़ नगर और नैनीसैनी हवाई पट्टी की जमकर प्रशंसा की।