
1 अक्टूबर को पूरा बॉलीवुड लीजेंडरी अभिनेता और फ़िल्ममेकर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर के देहांत के शोक में डूबा हुआ था। कृष्णा 87 वर्ष की थीं और कार्डिएक अरेस्ट कि वजह से उनका देहांत हुआ है।उनकी अंतिम संस्कार के बाद आज एक बार फिर बॉलीवुड जगत की हस्तियां उनके प्रेयर मीट पर पहुंची।
पूरा कपूर ख़ानदान इस दुःख कि घड़ी में एक दूसरे को संभालता हुआ नज़र आ रहा है। करीना कपूर ख़ान अपनी बहन करिश्मा कपूर और पति सैफ अली ख़ान के साथ अपनी दादी को श्रद्धांजलि देने पहुंची। करिश्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी दादी कृष्णा को याद करते हुए एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी जिसमें कृष्णा के साथ करीना के बेटे तैमूर भी थे।