Bigg Boss 12: अनूप जलोटा ने मांगा कपड़ों से ज़्यादा प्यार, जसलीन मथारू भी तैयार

अनूप जलोटा के साथ जहां जसलीन का पैचअप हुआ वहीं, दीपक के साथ उनकी तीखी बहस हो गयी। दीपक अपने बेड पर लेटे हुए दूसरे सदस्यों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान घर में सफ़ाई करते-करते जसलीन भी आ गयीं और बातचीत में शामिल हो गयीं। इसी दौरान ग़ल्ती से जसलीन की झाड़ू दीपक के पैर से टच हो गयी और उन्होंने तपाक से कहा- पैर से झाड़ू हटा। दीपक की बातचीत की टोन पर जसलीन ने आपत्ति ज़ाहिर की और उन्हें तमीज़ से बात करने की हिदायत दे डाली। इस बात ने तूल पकड़ा और दोनों के बीच ख़ूब नोकझोंक हुई। 

18वें दिन गुरुवार के एपिसोड में कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए ज्वालामुखी टास्क जारी रहा और इसको लेकर घरवालों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। सेलेब्रिटीज़ कंटेस्टेंट्स ने अपनी स्ट्रेटजी के मुताबिक जोड़ीदारों को जितवा दिया। ज्वालामुखी टास्क के बाद शिवाशीष-सौरभ, सुरभि-रोमिल और सबा-सोमी की जोड़ियां विजयी घोषित की गयीं और अब इन तीनों के बीच कप्तानी को लेकर रिंग चैलेंज चल रहा है। अपनी-अनपी जोड़ियों की ओर से शिवाशीष, सुरभि और सोमी रिंक को पकड़े हुए हैं, जो प्रतिभागी इस रिंग को सबसे आख़ीर में छोड़ेगा, उसी की जोड़ी कैप्टन बनेगी। इस टास्क के दौरान सुरिभ और सोमी के बीच काफ़ी गर्मागर्मी हुई, जिसके बाद सुरभि रोने लगी।