
अलीगढ़ में पंखुड़ी पाठक और उमर खालिद का बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला, एनकाउंटर में मारे गए नौशाद और मुस्तकीम के परिवार से मिलने आए पंखुड़ी पाठक और उमर खालिद से है नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ता, पंखुड़ी पाठक और उसके साथ आए टीम के लोगों के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मारपीट कर गाड़ी पर किया था आज पथराव, बजरंग दल ने दी चेतावनी, जो भी कोई एनकाउंटर में मारे गए युवकों के परिवार के समर्थन में आएगा झेलना पड़ेगा उसका हश्र होगा बुरा।
प्रदर्शन में शामिल बजरंग दल के पदाधिकारी रामकुमार आर्य ने कहा कि जिस तरह से इन दोनों एनकाउंटर में मारे गए बदमाशों के परिवार के समर्थन में लोग आ रहे हैं क्या उन साधुओं के परिवार से भी कभी किसी ने मिलने की कोशिश की आखिर उनका क्या दोष था मारे गए बदमाशों के समर्थन में लगातार एएमयू और जेएनयू छात्र आ रहे हैं और आज पंखुड़ी पाठक अपनी टीम के साथ आई जिसका बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुरजोर विरोध किया और वहां से भगा दिया एनकाउंटर में मारे गए ऐसे हत्यारों के समर्थन में जो भी आएगा उसको बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा।