पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, फिर किया खुद भी सुसाइड

यूपी के हरदोई ज़िले में पति पत्नी के बीच तल्ख रिश्ते क़त्ल की वजह बन गए। शादी के कई साल बाद भी संतान न होने और पत्नी के मज़दूरी करने के लिए घर से बाहर जाने पति इस क़दर नाराज़ हुआ कि पत्नी की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्त्या कर दी, और फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

क़त्ल की यह सनसनीखेज वारदात हरदोई के सण्डीला कोतवाली इलाके के तिलुइयाँ खुर्द गांव से सामने आई है। घर के अंदर कोठरी में ज़मीन पड़ा यह शव 30 साल की बिंदेश्वरी का है, उसके ही पति सुरेंद्र ने गला रेत कर हत्या कर दी, गले पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ कई वार किये ग्ये और फिर आरोपी फरार हो गया, घटना की जानकारी मिलते ही सीओ नागेश मिश्रा, कोतवाल जगदीश यादव ने भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया उधर घटना के कुछ घंटे बाद पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली, उसका शव मलिहाबाद थाना क्षेत्र में मिला है, हत्या के पीछे पति पत्नी के बीच तल्ख रिश्ते बताए जा रहे हैं।

मृतका का मायका संडीला कोतवाली के ही आंसू सराय का है, मृतका बिंदेश्वरी की ननद रेशमा के मुताबिक बिंदेश्वरी की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी लेकिन अब तक उसे कोई संतान नहीं हुई थी इसको लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था, बिंदेश्वरी मजदूरी करती थी जिसको लेकर भी सुरेंद्र नाराज रहता था, गांव में कई बार पंचायत हुई मगर आपस में मनमुटाव कम नहीं हुआ, 2 दिन पहले दोनों में फिर झगड़ा हुआ था जिस पर मायके वाले गांव आए थे लेकिन पंचायत में कोई फैसला नहीं हो पाया था, मायके वाले कोर्ट के माध्यम से फैसला कराने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच शुक्रवार शाम दोनों में फिर विवाद हुआ और सुरेंद्र ने बिंदेश्वरी की हत्या करने के बाद भी खुद भी आत्महत्या कर ली इस संबंध में सीओ संडीला नागेश मिश्रा ने बताया कि महिला की गले पर धारदार हथियार से हत्या करने के बाद पति ने भी आत्महत्या कर ली है।