
बॉलीवुड की बेहद क्यूट एक्ट्रेस कैटरीना कैफ पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ को लेकर सुर्ख़ियों में चल रहीं हैं. कैटरीना इस फिल्म में सुरैया नाम की एक नचनियां का किरदार निभा रहीं हैं. इसके अलावा कैटरीना सलमान खान के साथ फिल्म भारत में भी दिखाई देंगी. इन दिनों फिल्म भारत की शूटिंग चल रही है. इसी बीच कैटरीना ने ऐसा फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं है.
इस बार कैटरीना ने हार्पर बाजार मैगज़ीन के लिए फोटोशूट करवाया है जिसमें उनका ब्लैक हॉट अवतार दिखाई दे रहा है. कैटरीना ने इस मैगज़ीन के फोटोशूट के लिए बेहद हॉट पोज़ दिया है. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कैटरीना ने ब्लैक कलर का शिमर वाला ब्लेज़र और पैंट पहनी है. इस तस्वीर में कैटरीना का हिट अंदाज़ नजर आ रहा है जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
कैटरीना ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि- ‘Thank u @kabirkhankk for your lovely words’ कैटरीना ने इस तस्वीर को कुछ ही देर पहले शेयर किया है और अब तक इसे साढ़े 17 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है. सोशल मीडिया पर कैटरीना की ये तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रहीं है. दो दिन पहले ही कैटरीना का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वो सलमान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म लवयात्री के चोगड़ा सॉन्ग पर बेहतरीन डांस करती हुईं नजर आ रहीं थीं.