कीमत जानकर हो जायेंगे आप भी हैरान, मुंबई में बने देश के सबसे महंगे पब्लिक टॉयलेट की…

मुंबई को 24 घंटे तक जागने वाला शहर कहा जाता है| इस शहर को मायानगरी के नाम से जाना जाता है। मुंबई बॉलीवुड इंडस्ट्री का हब है। देश के हर कौन-कौन से यहां पर एक्टर या एक्ट्रेस का सपना लेकर कई लोग आते हैं। इस शहर की कहानी कभी खत्म होने वालों में से नहीं है। आज इस शहर की एक युनिक चीज के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। जी हां, मुंबई का सबसे महंगा पब्लिक टॉयलेट।  

 

आप भी सुनकर चौंक गए होगें कि सबसे महंगा टॉयलेट। जी हां, मुंबई शहर की सबसे चर्चित जगह मरीन ड्राइव पर पब्लिक टॉयलेट बनाया गया है। जो दिखने में बहुत खूबसूरत है। इसका डिजायन बहुत यूनिक है। इसकी कीमत जानते ही सबके कान खड़े हो गए है। ​जी हां, इस टॉयलेट की कीमत करीब 90 लाख रूपए है। 

 

इस टॉयलेट का​ निर्माण सैमाटे और जिंदल समूह के ग्रुप ने ​मिलकर कॉर्पोरेट ​सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत यह टॉयलेट बनाया गया है। इस टॉयलेट की डिजाइन डेको आर्किटेक्चर ने की है। वहीं इसकी खासियत है इस वॉशरूम की लाइट। जी हां, यहां छत पर सोलर पैनल लगा है जिससे लाइट जलेगी। इस टॉयलेट का जितना भी मल निकलता है उसे सीवेज टैंक में भरकर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जाएगा।