
पंखुड़ी पाठक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बजरंग दल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, जान से मारने की नियत से बजरंग दल के लोगों ने किया हमला, पंखुड़ी पाठक और उसकी टीम पर किया गया पथराव, पंखुड़ी पाठक की गाड़ी को तोड़ दिया गया, पंखुड़ी पाठक के करीब 12 लोगों की टीम में से चार लोग अभी भी लापता, पुलिस की मौजूदगी में पंखुड़ी पाठक पर हुआ हमला,
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कानून व्यवस्था है बिल्कुल ठप, अराजकता का बना हुआ है माहौल, पंखुड़ी पाठक ने थाने में दी तहरीर, दिल्ली जाकर महिला आयोग और अन्य जगह पर भी करेंगे शिकायत।
दरअसल आपको बता दें अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके में हुए डबल एनकाउंटर मैं मारे गए नौशाद और मुस्तकीम के परिवार से लगातार राजनीतिक लोग और सामाजिक कार्यकर्ता व एएमयू जेएनयू के लोग मिल रहे हैं इसी कड़ी में आज समाजवादी पार्टी मैं रही राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक अलीगढ़ के थाना अतरौली इलाका स्थित नौशाद और मुस्तकीम के घर पर मिलने अपनी टीम के साथ पहुंची हुई थी कि तभी बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पंखुड़ी पाठक और उनकी टीम पर हमला बोल दिया पंखुड़ी पाठक के अनुसार वहां उनके ऊपर पथराव किया गया और गाड़ी तोड़ दी गई,
लगातार पंखुड़ी पाठक सभी को रोकती नजर आ रही हैं और अपना बचाव करने का प्रयास कर रही है पंखुड़ी पाठक ने आरोप लगाया कि आज अगर वहां से भाग कर किसी तरह नहीं निकलते तो बजरंग दल के लोग उन्हें और उनकी टीम के सदस्यों को जान से मार देते इस हमले के अंदर पंखुड़ी पाठक की दो गाड़ियां उट गन तो वहीं कई लोगों के चोट आई है जिनमें से एक के सिर्फ मैं भी गंभीर चोट है। टीम के जिन सदस्यों की पंखुड़ी पाठक गुम होने की बता रही थी कई घंटों बाद वह अपनी टीम को मिल गए। वहीं पंखुड़ी पर हुए इस हमले की सूचना पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राकेश सिंह मिलने पहुंचे।