छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है, और इस दिन आयेंगे नतीजे…

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग ने बताया कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे।

नक्सल प्रभावित 18 जिलों में प्रथम चरण का मतदान 12 नवंबर को होगा। वहीं दूसरे चरण में 72 सीटों पर चुनाव 20 नवंबर को मतदान होगा। 15 दिसंबर से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। चुनाव में वीवीपैट मशीनों का उपयोग होगा।

चुनाव तारीखों की घोषणा के साथ ही आज से छत्तीसगढ़ में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। 11 दिसंबर को नतीजे आएंगे