मुकेश गुप्ता बने ACB के महानिदेशक, और साथ ही तीन पुलिस अधिकारियों को मिली पदोन्नति…

चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। महानदी भवन से शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए। भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच के तीन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है।

इनमें राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (एसीबी) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश गुप्ता को पदोन्न्त कर एसीबी का महानिदेशक बनाया गया है। इसके साथ छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, एसटीएफ और प्रशिक्षण प्रशासन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर कार्यरत संजय पिल्ले को पदोन्न्त कर संबंधित विभाग में महानिदेशक का दायित्व दिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक योजना प्रबंधन एवं तकनीकि सेवाएं के रूप में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ आईपीएस अधिकारी आर के विज को संबंधित विभाग में पदोन्न्त कर विशेष महानिदेशक बनाया गया है।