
अलीगढ़ में एक महिला शिक्षिका में प्रधान पति पर अश्लील बातें करने का लगाया आरोप, हर रोज फोन करके परेशान करने का लगाया आरोप, एसएसपी अजय साहनी से फोन रिकॉर्डिंग के साथ मिली पीड़ित शिक्षिका, थाना इगलास निवासी है पीड़ित शिक्षिका, हिंदूवादी छात्रनेता भी आरोपी, एसएसपी ने तत्काल जांच के दिए आदेश।
अलीगढ़ के थाना इगलास इलाका निवासी एक शिक्षिका ने हिंदूवादी छात्र नेता/गांव अलहलादपुर प्रधान पति अर्जुन सिंह उर्फ भोलू पर गंभीर आरोप लगाते हुए आज एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी अजय साहनी से लिखित में शिकायत देते हुए कहा कि यह युवक लगातार फोन कॉल्स कर रहा है और असभ्य भाषा का प्रयोग करते हुए अश्लील बातें करता है जिसको लेकर उसने विरोध भी किया तो उसने तमाम तरह की धमकियां देना शुरू कर दिया,
वही बताया कि जब उसे एहसास हुआ कि उससे ऐसा नहीं निपटा जा सकता तो उसने ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह उर्फ भोलू की फोन रिकॉर्डिंग कर ली और आज एसएसपी के समक्ष पेश होकर रिकॉर्डिंग समेत लिखित में शिकायत दर्ज करा दी, जिसके बाद एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। वहीं शिक्षिका के साथ उसके समाज (क्षत्रिय) के लोगों ने भी उसका साथ देते हुए कार्रवाई की बात कही है