रोड पर मिला व्यक्ति का शव

जिले के थाना सासनी क्षेत्र के गांव लड़ोटा में रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था जिसकी शिनाख्त चंद्रमोहन  निवासी नगला गजुआ के रूप में हुयी ,पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया था ,बही परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें मृतक के शव को नहीं दिखाया और उनके परिवार की एक बुजुर्ग महिला को धक्का देकर गिरा दिया ,जिससे गुस्साए परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के बहार रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया

जाम की सुचना पर थाना हाथरस गेट पुलिस पहुंचकर लोगो को समझा रही थी कि तभी जाम की सुचना पर पहुंचे सदर कोतवाली प्रभारी जसपाल पवार ने जाम लगा रहे परिजनों पर लाठी मार दी,जिससे मृतक के परिजन गुस्से में आ गए और पुलिस से उनकी तीखी नोकझोक हो गयी ,उधर हंगामा की सुचना मिलते ही सीओ सिटी सुमन कनोजिया भी मोके पर आ गयी जिहोने गुस्साए लोगो को शांत कर मामला शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि चंद्रवीर की हत्या कर शव को सड़क पर फेखा गया है। जबकि पुलिस एक्सीडेंट में मरने की बात कह रही है सीओ का कहना है कि परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।