
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके हमशक्ल अभिनंदन पाठक का बीते लोकसभा चुनाव (2014) में साथ मिला था। अब पाठक जी भाजपा से नाराज हैं। इस बार पाठक ने तय किया है कि वह भाजपा को छोड़कर किसी भी दल का प्रचार करने को तैयार हैं। फिलहाल उनकी कांग्रेस से नजदीकी बढ़ती दिख रही है।
मूलत: उत्तर प्रदेश के सहारानपुर जिले के निवासी अभिनंदन पाठक भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद मुरीद हैं। अभिनंदन पाठक पीएम नरेंद्र मोदी के हमशक्ल हैं। काफी हद तक पीएम मोदी से मिलते हैं। 2014 के चुनाव में उन्होंने भाजपा के लिए प्रचार किया था। मगर इस बार भाजपा से खासे खफा हैं और कह रहे हैं कि 2019 में वो कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार कर सकते हैं। अभिनंदन पाठक ने कल देर शाम लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर में पहुंचकर पार्टी ज्वॉइन करने की मंशा जताई है।
अभिनंदन ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर से भी मुलाकात की बताया जा रहा है कि कभी पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थक रहे अभिनंदन पाठक इन दिनों भाजपा से खासे खफा हैं। वह कांग्रेस के लिए प्रचार करने को आमादा है, लेकिन चाहते हैं कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी उन्हें पार्टी में जगह दें। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर से भी मिल चुके हैं। राज बब्बर ने आश्वासन दिया है कि वह आगे की चर्चा के लिए यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के साथ जल्दी ही उनकी मीटिंग की व्यवस्था कराएंगे।
अभिनंदन पाठक भले ही भाजपा से खफा हों लेकिन पीएम मोदी के प्रति सम्मान में कोई कमी नहीं है। वह पीएम मोदी के खिलाफ एक भी शब्द बोलने को तैयार नहीं हैं। अभिनंदन पाठक केंद्र सरकार के खिलाफ सार्वजनिक क्रोध का सामना करने से परेशान हैं। उन्होंने भाजपा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीचा दिखाने का आरोप लगाया। पीएम नरेंद्र मोदी के हमशक्ल पाठक ने कहा कि मुझे मुझे शाप दिया जा रहा है और पीटा जा रहा है। इन्हीं सभी कारणों से मैंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ में और कांग्रेस के लिए प्रचार करने का फैसला किया।