
दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम करना और उसके साथ भागने के बाद जाने की कड़ी सजा एक युवती को भुगतनी पड़ी लेकिन वह प्रेमी से शादी करने की बात करती रही। युवती के परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने गुरुवार को युवती को शीशम के एक पेड़ में बांध दिया और उसकी पिटाई की गई। दिन भर युवती कड़ी धूप में पेड़ से बंधी रही।
युवती ने बताया कि वह पिछले तीन साल से एक लड़के से प्रेम कर रही है और उसके साथ शादी रचाना चाह रही है। लेकिन परिजन दूसरे समुदाय का लड़का होने के चलते शादी कराने के राजी नहीं हैं।
इधर, लड़की के पिता ने भी दूसरे समुदाय का लड़का होने के चलते शादी नहीं कराने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर गांव में पंचायती भी हुई थी। जिसमें लोगों ने बेटी को समझाया-बुझाया था। बावजूद वह घर छोड़कर युवक के साथ निकल गई।