52 साल की उम्र में तीसरी बार पापा बनने वाले हैं करिश्मा के एक्स हसबैंड संजय कपूर, प्रेग्नेंट हैं पत्नी प्रिया सचदेव

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर एक बार फिर से पापा बनने बाले हैं. संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव बहुत जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. प्रिया सात महीने से प्रेग्नेंट हैं और दिसंबर में उनके घर एक नन्‍हा बच्चा आने वाला है. कुछ ही समय पहले प्रिया और संजय कपूर की शादी को एक साल पूरा हुआ हैं. दोनों ने अपनी पहली मैरिज एनिवर्सरी के सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी.

आपको बता दें कि साल 2016 में संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने अपनी 13 सला की शादी को तोड़ते हुए तलाक ले लिया था. करिश्मा और संजय कपूर ने साल 2003 में शादी की थी. तलाक के कुछ ही समय बाद साल 2017 में संजय कपूर ने प्रिया से शादी कर ली थी. प्रिया पेशे से मॉडल और एक्‍ट्रेस हैं. करिश्मा कपूर और संजय कपूर की एक बेटी समायरा और एक बेटा कियान है

पिंक विला की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि संजय कपूर एक बार फिर से पापा बनने वाले हैं. संजय कपूर 52 साल के हैं. वहीं करिश्मा कपूर की बात करें तो वो इन दिनों अपने बच्चों और पूरे परिवार के साथ ही रहती हैं. हाल ही में करिश्मा कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर का निधन हो गया है.