
तनुश्री दत्ता के बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाए जाने के बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में कोहराम मच गया है. तनुश्री के खुलासे के बाद अब अनिल कपूर स्टारर टीवी सीरिज में नजर आईं एक्ट्रेस सपना पब्बी ने अपने साथ हुई ऐसी ही एक घटना का खुलकर जिक्र किया है. तनुश्री के इस खुलासे के बाद फरहान अख्तर, ऋचा चड्ढा और अर्जुन कपूर जैसे बड़े स्टार्स ने तनुश्री को अपना समर्थन दिया है.
सपना पब्बी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने ऐसी ही एक घटना का जिक्र किया है. सपना ने कहा, ”ये उस समय की बात है जब मैं एक गाने की शूटिंग कर रही थी. मेरे मेल डायरेक्टर ने मुझे एक खास सीन के लिए एक टाइट बिकनी दी जिसे मुझे 7 घंटे तक पहनकर रखना था. काफी लंबे समय तक वो बिकनी पहनने के बाद मुझे छाती में दर्द होने लगे तो मैंने अपने स्टाइलिस्ट से ड्रेस बदलने के लिए कहा.”
https://www.instagram.com/p/BnfvOZ8hpUK/?utm_source=ig_embed
इसके बाद सपना ने कहा, ”ड्रेस चेंज करने का आग्रह करने के बाद स्टाइलिस्ट ने कहा कि डायरेक्टर इसी ड्रेस में शूट करना चाहते हैं लिहाजा मुझे उनकी बात माननी पड़ी. मुझे डर था कि डायरेक्टर कहीं मुझसे वो रोल न छीन लें और इसके कारण मैंने उसी बिकनी में सारे शॉट्स दिए. उस ड्रेस को पहनने के बाद मुझे छाती में इतना दर्द हुआ कि कई बार में रात को मैं गहरी नींद में दर्द के कारण उठकर बैठ गई और बुरी तरह रोने लगी.”