नेहा के बेबी बंप पर क्या कर रहे अंगद, फोटो देख खुश हुए फैंस

फिल्मी दुनिया में नेहा धूपिया इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। गुपचुप तरीके से शादी करने के बाद नेहा और अंगद बेदी आए दिन मीडिया में छाए रहते हैं। कुछ दिन पहले ही नेहा धूपिया का बेबी शॉवर का फंक्शन हुआ था जिसमें बॉलीवुड के सेलेब्स ने शिरकत की थी। अपने बेबी शॉवर के फंक्शन के दौरान नेहा ने व्हाइट ड्रेस कैरी की थी और टियारा लगाया ​था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। हाल ही में नेहा और अंगद का फोटो वायरल हो रहा है जिसमें उन दोनों का प्यार झलक रहा है। 

जी हां, अपनी प्रेग्नेंसी के बाद से नेहा आए दिन अपने बेबी बंप के साथ नज़र आती रहती है। वायरल हो रहे फोटो में अंगद नेहा के बेबी बंप पर किस करते नज़र आ रहे हैं। इस फोटो को देखकर कहा जा सकता है कि उन्हें अपने आने वाले बेबी का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें नेहा ने अपने बेबी बंप के साथ रैंप वॉक भी किया है उस दौरान नेहा ने ट्रेडिशनल ड्रेस कैरी किया था। उनके साथ पति अंगद बेदी भी नज़र आए थे। ट्रेडिशनल ड्रेस में दोनों बहुत जोरदार लग रहे ​थे। 

गौरतलब है नेहा इन दिनों में भी अपने काम कर  रही हैं। वह अपने शो ‘नो फिल्टर नेहा’ का शूट करती रहती है। इस शो में कई सेलेब्स शिरकत कर चुके हैं। हाल ही में ​कैटरीना कैफ, हरभजन सिंह, करण जौहर नज़र आ चुके हैं।