
योगी सरकार का करोडों रूपया दबाए बैठा नगर निगम
अलीगढ़ विकास की जब भी बात आती है तो यह कह कर मामला टाल दिया जाता है की बजट नही है
सरकार से पैसा नही आ रहा …….इस तरह के तमाम वहाने बनाकर विकास की बात भी टाल दी जाती है लेकिन जब पता चले की टालम टूली करने वाला विभाग सरकार के करोड़ो रुपये अपने नीचे दवा कर बैठा है तो बात चोकाने वाली होगी ही।
हम बात कर रहे हैं अलीगढ़ नगर निगम की जो विकास का करोड़ो रुपया अपने नीचे दवाये बैठी है इस पैसे पर कुंडली मार कर बैठी नगर निगम के अधिकारी नगर आयुक्त चुप्पी साधे हुऐ हैं अगर सरकारी आंकडो की बात करे तो नगर निगम का अपनी ही बिल्डिंग सेवा भवन पर करीव 85 लाख रुपये, नगर आयुक्त के आवास पर करीव 43 लाख रुपया जवाहर भवन पर 26 लाख रुपया बारह द्वारी नगर निगम पर 9 लाख रुपये उदय सिंह जैन रोड निकट……पर जलनिगम पर करीब 8 लाख रुपया, शीशियां पड़ा नगर निगम भवन पर करीव 40 लाख रूपया लाल डिग्गी स्तिथ नगर निगम पर करीव 17 लाख रुपया वकाय है
यह सारा कर्जा विभाग के प्रभारी अधिकारी नगर आयुक्त पर माना जाता है इस कर्जे को कोई भी अधिकारी कुर्सी के घमंड़ में अदा करना जरूरी नहीं समझते हैं वहीं बताते चलें कि अलीगढ़ कृषि प्रदर्शनी पर भी निगम का करोड़ों रुपया बकाया है यदि यह रकम नगर निगम के अधिकारी विभाग को अदा करने तो विकास की गंगा ही नहीं नहर बहाने लगेगी
नगर आयुक्त चुप्पी तोड़ें और बोलें
क्या जनता पर ही लागू होते हैं नगर निगम के नियम खुद निगम के अधिकारी व और सरकारी अधिकारियों पर क्यों नहीं है यह नियम लागू ………….. निगम पर ही वकाया है करोडों रूपया
- सेवा भवन पर करीव 85 लाख
- नगर आयुक्त आवास पर करीव 43 लाख
- जवाहर भवन पर 26 लाख
- बारह द्वारी नगर निगम पर 9लाख
- जल-निगम पर करीब 8 लाख
- शीशियां पड़ा नगर निगम भवन पर करीव 40 लाख
- लाल डिग्गी स्तिथ नगर निगम पर करीव 17 लाख