
तीन बार के ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता बलबीर सिंह सीनियर को सांस में तकलीफ के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
94 वर्षीय इस सेंटर फॉरवर्ड का पीजीआई अस्पताल के आरआईसीयू में इलाज चल रहा है और डॉक्टर्स के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर हैं। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था।
बलबीर का ओलिंपिक फाइनल में बनाया सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड अभी भी बरकरार है। उन्होंने 1952 के हेलसिंकी ओलिंपिक में भारत की 6-1 की जीत में बलबीर ने 5 गोल दागे थे। उन्हें 1957 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वे 1975 की विश्व कप विजेता भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर थे।