‘भारत’ ने पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक ‘4 विकेट खोकर 364 रन’ बोर्ड पर लगाये…

वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन के स्टंप्स तक भारत ने चार विकेट खोकर 364 रन बना लिए हैं. भारत के लिए कप्तान विराट कोहली 72 और ऋषभ पंत 17 रनों पर नाबाद लौटे हैं.

भारत को अच्छी शुरुआत देने में 18 साल के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (134) ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाजों की सूची में चौथा स्थान हासिल किया.

इसके अलावा, चेतेश्वर पुजारा (86) ने भी अर्द्धशतकीय पारी खेली. अजिंक्य रहाणे ने 41 रनों का योगदान दिया. वेस्टइंडीज के लिए इस पारी में शेनन गेब्रिएल, शेरमान लेविस, रॉस चेस और देवेंद्र बीशू ने एक-एक विकेट लिए हैं.