इस ट्रिक द्वारा पिज्जा-पास्ता खाने के बावजूद भी आप कर सकते है अपना वजन कम…

अगर आप उन लोगों में से हैं जो वजन तो कम करना चाहते हैं लेकिन खाने के मामले में कुर्बानी नहीं दे सकते हैं तो खुश हो जाइए क्योंकि वजन कम करने का एक नया तरीका ढूंढ लिया गया है.

80/20 डाइट वजन कम करने का वादा करती है, वह भी केक, पिज्जा, पास्ता बिना कुछ छोड़े हुए.

इस डाइट में 80 फीसदी होल फूड जबकि 20 फीसदी बाकी चीजें शामिल की गई हैं.

अवॉर्ड विनिंग शेफ और कुकबुक टेरेसा कटर ने बताया, यह फूड प्लान उन लोगों के लिए है जो क्रैश डाइट की दुनिया से परिचित हैं.

कुल मिलाकर, आप अपनी प्लेट में 80 फीसदी टाइम हेल्दी चीजें शामिल कीजिए और बाकी टाइम अपनी मनपसंद चीजें खा सकते हैं.

टेरेसा ने कहा, यह बहुत ही संतुलित तरीका है जो 100 फीसदी हेल्दी डाइट के खिलाफ है. हर वक्त हेल्दी डाइट लेने की प्रतिज्ञा ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाती है इसलिए संतुलन जरूरी है.

टेरेसा ने बताया, मैं हमेशा लोगों से कहती हूं कि सुपरमार्केट जाइए और अनहेल्दी चीजों को नजरअंदाज कर सब्जियां और फल खरीदिए लेकिन 100 फीसदी सुपर स्ट्रिक्ट होना टिकाऊ आइडिया नहीं है. इससे तंग आकर कई बार लोग ओवरईटिंग की तरफ भी बढ़ जाते हैं. 

इस डाइट के साथ 3 और सुझाव दिए गए है- सही खाना, मॉडरेशन में एक्सरसाइज और पर्याप्त मात्रा में आराम.

टेरेसा ने बताया, आप अच्छी नींद लें, खुद के लिए समय निकालें और अपने स्वास्थ्य के लिए अलर्ट रहें.

कुल मिलाकर इस डाइट की फिलॉसफी ये है कि चीजों को सिंपल से सिंपल रखा जाए.

जब आपको भूख लगे तो आप थोड़े कंट्रोल के साथ अपनी ठूंस-ठूंस कर खाने की आदत पर लगाम लगाएं.

यानी जब आपका मन करें तो आप केक, पिज्जा, पास्ता खाएं लेकिन हद से ज्यादा नहीं. एक स्लाइस के साथ मन भरिए और पेट भी.

एक बार लोगों को हेल्दी खाने की आदत पड़ जाती है और फिर कभी कोई अनहेल्दी चीज ज्यादा खा भी लें तो उन्हें बुरा महसूस होने लगता है.