यमुना एक्सप्रेस वे पर देर रात स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने युवती का किया अपहरण…

HT- यमुना एक्सप्रेस पर देर रात स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने युवती का अपहरण कर लिया। युवती अलीगढ़ से दवा लेकर वापस टप्पल के गांव चौधरियान लौट रही थी। टप्पल इंटरचेंज से आगे पीछा कर रहे स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने युवती को जबरन अगवा कर लिया। युवती का दुपट्टा, बैग और मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। युवती थाना टप्पल के 1चौधरियान इलाके की रहने वाली है।

बताया जा रहा है कि युवती संतरी रंग के कपड़े और काला बुर्का पहन रखा था। हिना नाम की इस युवती की उम्र 24 साल बताई जा रही है। और दवा लेकर अलीगढ़ से बस में बैठने के बाद कल शाम करीब छह बजे घर वालों को फोन करके बताया था कि बस से वापस लौट रहे हैं ।वही युवती ने जब टप्पल इंटरचेंज पर पहुंची तो घर वालों को फोन कर बताया कि स्कॉर्पियो सवार कुछ बदमाश उसके साथ बदतमीजी कर रहे हैं और घर से जल्दी किसी को भेज दो।

घरवालों को आशंका है कि हिना के साथ बदमाश कोई अनहोनी घटना कर सकता है। वहीं परिजनों के अनुसार देर रात थाने से दो पुलिसकर्मी पहुंचे और घर पर पहुंचकर अपहरण की रिपोर्ट ना लिखवा कर मिसिंग की रिपोर्ट लिखाने का दबाव बनाया। ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने मामला अपहरण में दर्ज किया है। सुबह ग्रामीण थाने पर पहुंचे और थाने पर धरना देकर घेराव किया।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव की बेटी का अपहरण किया गया है और इस मामले में पुलिस निष्क्रियता दिखा रही है और जब तक बेटी बरामद नहीं की जाती, तब तक थाने पर धरना दिया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि घटना के 5 मिनट बाद ही सूचना दे दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई तुरंत कार्रवाई नहीं की। जिससे लोगों में नाराजगी है। मामले में एसएसपी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा लिख लिया गया है और पुलिस टीम जांच कर रही है।