पृथ्वी शॉ ने अपने पहले मैच में जडा अपना पहला शतक…

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले जा रहे राजकोट टेस्ट मैच में भारत के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ ने शानदार शतक जड़ा। ये इस खिलाड़ी के पहले टेस्ट मैच की पहली ही पारी थी और शॉ ने ये दिखा दिया कि 18 साल की उम्र में ही उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका क्यों मिला? शॉ ने इंटरनेशनल क्रिकेट की पहली ही पारी में वो कमाल कर दिखाय जो विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज़ खिलाड़ी भी नहीं कर सके।

कोहली और सचिन से भी निकले आगे

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर भी अपने टेस्ट करियर की पहली पारी में शतक नहीं जड़ सके थे। सचिन ने अपना पहला टेस्ट पाकिस्तान के खिलाफ 1989 में खेला था। कराची में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में सचिन 15 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं विराट कोहली ने अपना पहला टेस्ट 2011 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेला था। किंगस्टन में खेले गए उस मैच में कोहली 04 रन बनाकर आउट हो गए थे। 

पृथ्वी शॉ ने अपने पहले टेस्ट मैच में शतक जमाने के लिए 99 गेंदों का सामना किया। इस पारी में शॉ ने 15 चौके जड़े। शॉ अपने पहले मैच में लोकेश राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे, लेकिन जब इन दोनों के बीच तीन ही रन की साझेदारी हुई थी की राहुल आउट हो गए। इसके बाद पृथ्वी शॉ और पुजारा ने मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाते हुए 206 रनों की साझेदारी की।  

पृथ्वी शॉ ने सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट के डेब्यू में ही शतक नहीं जड़ा है। शॉ इससे पहले रणजी ट्रॉफी के अपने डेब्यू मैच में भी सेंचुरी लगा चुके हैं। इतना ही नहीं शॉ ने दिलीप ट्रॉफी के अपने डेब्यू मैच में भी सैंकड़ा लगाया था।

दिलीप ट्रॉफी डेब्यू- 154 रन, लखनऊ

टेस्ट डेब्यू- 100* रन- राजकोट (ये पारी अभी जारी है )

भारत के लिए पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी

पृथ्वी शॉ भारत के लिए पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले 15वें खिलाड़ी बन गए हैं।

लाला अमरनाथ

दीपक शोधान

ए जे कृपाल सिंह

अब्बस अली बेग

हनुमंत सिंह

गुंडप्पा विश्वनाथ

मोहिंदर अमरनाथ

मोहम्मद अजहरुद्दीन

प्रवीन आमरे

सौरव गांगुली

वीरेंद्र सहवाग

सुरेश रैना

शिखर धवन

रोहित शर्मा

पृथ्वी शॉ  

डेब्यू में शतक जडने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

मोहम्मद अशरफुल     17 साल 061 दिन   2001

हैमिल्टन मास्कात्ज़ा   17 साल 353 दिन   2001

सलीम मलिक            18 साल 323 दिन   1982

पृथ्वी शॉ                   18 साल 329 दिन    2018

मोहम्मद सलीम         19 साल 105 दिन   1996

जावेद मियांदाद          19 साल 119 दिन   1976

आर्ची जैकसन            19 साल 149 दिन   1929