
HT- अलीगढ़ में प्रधान की दबंगई आई सामने, प्रधान और प्रधान पक्ष के लोगों ने महिलाओं के साथ जमकर की मारपीट और अभद्रता, गांव में सरकारी योजना और राशन कार्ड से संबंधित लगे कैंप पर हुआ हंगामा, ग्राम प्रधान पति और प्रधान पर राशन और राशन कार्ड मैं घपला करने का लगाया आरोप, शौचालय के नाम पर उगाए गए हैं गांव में लोगों से पैसे, कानूनगो के सामने महिलाओं के साथ प्रधान और प्रधान पक्ष के लोगों ने जमकर की मारपीट, तहसील कोल इलाके के थाना गांधी पार्क स्थित गांव भदेसी का मामला, मारपीट के पूरे मामले का वीडियो हुआ वायरल।
दरअसल अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाका स्थित गांव भदेशी में सरकारी योजनाओं के मद्देनजर गांव के ही स्कूल में कानूनगो द्वारा एक कैंप लगाया गया जिसमें गांव की महिला प्रधान बबीता और प्रधान पति राजकुमार समेत गांव के महिला पुरुष मौजूद थे, लेकिन ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कानूनगो से शिकायत की,,,जिसमें कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा राशन कार्ड बनाने और खाद्य सामग्री बांटने में भेदभाव किया जाता है, इतना ही नहीं आरोप यह लगाया कि वह खाद्य सामग्री को घपला करके बेच देता है, तो वहीं आरोप यह भी है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालय को लेकर ग्राम प्रधान पति द्वारा लोगों से रुपए वसूले गए हैं, लेकिन अभी तक शौचालय तैयार नहीं कराए गए, इस तरह की जब शिकायत ग्रामीणों ने कानूनगो से की तो ग्राम प्रधान और प्रधान पति ग्रामीणों से अभद्र भाषा पर उतर आए, इस पर ग्रामीणों ने जब विरोध जताया तो प्रधान व प्रधान के परिवार और समर्थकों ने ग्रामीण महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए जमकर मारपीट कर दी,,,,यह पूरा वाकया कानूनगो के सामने बीता, इस दौरान गांव के ही किसी व्यक्ति ने पूरा वाकया मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।