अब इस मैदान पर होगा मैच Ind vs WI का दूसरा वनडे मैच: इंदौर से छिनी दूसरे वनडे की मेजबानी…

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे मैच अब इंदौर के होल्कर मैदान पर नहीं खेला जाएगा। 24 अक्टूबर इंदौर में होने वाले इस मैच को अब विशाखापट्टनम शिफ्ट कर दिया गया है। भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पहले दो टेस्ट मैच की सीरीज़ खेली जाएगी। इसके बाद वनडे सीरीज़ खेली जानी है।

वेस्टइंडीज़ के भारत दौरे का शेड्यूल

टेस्ट सीरीज़ 4 अक्टूबर से राजकोट में शुरू होगी। दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ के बाद कैरिबियाई टीम पांच वनडे मैच की सीरीज़ खेलेगी। इसके बाद नवंबर में भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी।

टेस्ट सीरीज़ का शेड्यूल

पहला टेस्ट- 4-8 अक्टूबर, राजकोट

दूसरा टेस्ट-12-16 अक्टूबर, हैदराबाद

वनडे सीरीज़ का शेड्यूल

पहला वनडे- 21 अक्टूबर, गुवाहाटी

दूसरा वनडे- 24 अक्टूबर, विशाखापट्टनम

तीसरा वनडे- 27 अक्टूबर, पुणे

चौथा वनडे- 29 अक्टूबर, मुंबई

पांचवां वनडे-  01 नवंबर, तिरुवनंतपुरम

टी-20 सीरीज़ का शेड्यूल

पहला टी-20- 04 नवंबर, कोलकाता

दूसरा टी-20- 06 नवंबर, लखनऊ

तीसरा टी-20- 11 नवंबर, चेन्नई