
HT- पुलिस ने ट्रेन में मोबाईल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को चोरी के तेरह मोबाईल के साथ ग्रिफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर चोर है जो चलती ट्रेन से मोबाईल चोरी करके कूद जाते थे।
शहर कोतवाली पुलिस को यह सफलता मिली है। मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग खाईपार मुहल्ले में चोरी के मोबाईल बेंच रहे है। पुलिस ने दबिश देकर शाबिर और तालिब नाम के दो युवकों को ग्रिफ्तार कर लिया।
इनके पास से चोरी के 13 मोबाईल भी बरामद हुए है। क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त अपराधी चलती ट्रेन में दरवाजे में बैठे लोगों का मोबाईल लेकर कूद जाते थे। लंबे समय से यह लोग चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।