
गैस सिलेंडर के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनूठा प्रदर्शन किया। गैस सिलेंडर के बड़े-बड़े पोस्टर्स में महंगाई विरोधी नारे लिख कर महिला कार्यकर्ताओं ने इसे अपने शरीर पर टांगा और रायपुर की सड़कों पर निकलीं।

इस रैली में महिला कार्यकर्ताएं हाथ में कैरोसिन की बोतल और सर पर लकड़ी का गट्टर लिए हुए नजर आईं। दोपहर को गांधी मैदान में कांग्रेस की महिला नेत्रियां एकजुट हुईं और यहां से राजभवन जाने के लिए रैली निकाली। रास्ते में महंगाई और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ महिला नेत्रियों ने जमकर नारे लगाए। महिला नेत्रियां रैली निकालकर राजभवन तक जाएंगी और यहां राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
रैली में शामिल महिला नेत्रियों ने कहा कि साल 2014 में गैस सिलेंडर 450 रुपये में मिलता था। अब यह 956 रुपये में मिल रहा है। आम गृहणियों के लिए सिलेंडर का उपयोग करना आर्थिक रूप से भारी पड़ रहा है। इसलिए अब महिलाएं वापस कैरोसिन और लकड़ी का इस्तेमाल इंजन के रूप में कर रही हैं।