इस जगह के DM ने दिया ऐसा सन्देश जिसे सुन के लोगो के उड़ गए होश, जाने क्या था वो सन्देश…..

कहते हैं सीखने की कोई उम्र नहीं होती और सिखाने वाला कोई भी बड़ा छोटा नहीं होता और फिर चाहे सीखने वाला कोई डीएम ही क्यों ना हो या सिखाने वाला कोई आम आदमी ही क्यों न

हरदोई में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के दौरान डीएम हरदोई पुलकित खरे की ऐसी तस्वीरें कैद हुई है जो सोशल साइट पर तेजी से वायरल हो रही है दरअसल हरदोई के डीएम पुलकित खरे गांधी जयंती के अवसर पर सुबह से ही जगह-जगह हो रहे कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे थे और इन्हें कार्यक्रम के दौरान गांधी भवन में हो रहे कार्यक्रम में जब डीएम हरदोई पुलकित खरे पहुंचे तो वहां पर कार्यक्रम के दौरान अगल बगल जो बुजुर्ग चरखा कात रहे थे उनको देखकर डीएम बहुत ही प्रभावित हुए डीएम का सारा ध्यान कार्यक्रम से हटकर चरखा काटने पर गया काफी देर तक उन्होंने चरखा चलते देखा और फिर उन बुजुर्ग से सूत अपने हाथ में लेकर चरखा कातने के प्रयास में जुट गए और फिर क्या था एक बार दो बार और फिर आखरी में तीसरी बार डीएम हरदोई चरखा कातना सीख ही गए, उनकी तस्वीरों को वहां पर मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया और उसके बाद तेजी से तस्वीरें सोशल साइट्स पर वायरल होने लगी है गांधी जयंती के अवसर पर डीएम का इस तरह का वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे सराहनीय कदम मान रहे हैं और एक सच्चा तोहफा 2 अक्टूबर पर दिए जाने की बात कह रहे हैं वहीं इस मैसेज से लोग यह भी सीख देने का प्रयास कर रहे हैं कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और सीखने वाला बड़ा या छोटा नहीं होता।