क्या हुआ, जब कृष्णा राज कपूर से हुआ था नर्गिस का सामना, ऋषि कपूर ने बताया पूरा क़िस्सा

भारतीय सिनेमा के आला परिवार कपूर फ़ैमिली की मुखिया कृष्णा राज कपूर आज (1 अक्टूबर) इस दुनिया से रुख़सत हो गयीं। पति राज कपूर के निधन के ठीक 30 साल बाद कृष्णा ने आख़िरी सांस ली। राज कपूर का निधन 2 जून 1988 को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। 87 साल की कृष्णा की मृत्यु भी दिल का दौरा पड़ने से ही हुई।