टॉप पर रही यह अभिनेत्री ताउम्र रही अकेली, जन्मदिन पर याद आईं आशा पारेख

2 अक्टूबर को आशा पारेख का बर्थडे है। इस साल आशा पारेख अपना 76 वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी! हिन्दी सिनेमा की नायिकाओं में आशा पारेख की इमेज टॉम-बॉय की रही है। चुलबुली, शरारती और नटखट अंदाज़। यही वज़ह रही कि आशा के समकालीन एक्टर्स उनसे दूर रहने में ही अपनी भलाई समझी।