आइएमएफ ने गीता गोपीनाथ को नियुक्‍त किया मुख्‍य अर्थशास्‍त्री

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)के प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लेगार्ड ने हार्वर्ड विश्‍वविद्यालय में प्रोफेसर गीता गोपीनाथ को आइएमएफ का मुख्‍य अर्थशास्‍त्री नियुक्त किया है। उन्हें मॉरिस ऑब्सफेल्ड की जगह नियुक्त किया गया है, जो दिसंबर में IMF से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। गीता  मूल रूप से केरल की रहने वाली हैं।