
थाना पाली क्षेत्र में बीते 29 सितंबर को लूट करने वाले दो अभियुक्त पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए हैं यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया की वादी जितेंद्र कुमार पुत्र उधो लाल निवासी बाबरपुर नवरा थाना लोनार थाना पाली क्षेत्र में अपने दामाद के साथ मोटरसाइकिल से फर्रुखाबाद अपने घर से वापस जा रहे थे.
रूपापुर सवाईपुर मार्ग में ग्राम मकर मरकडा के पास दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने दोनों को रोककर धमकाकर हाथापाई कर जेब से ₹50 हजार लूट लिए थे प्रभारी निरीक्षक पाली गोपाल नारायण सिंह यस आई देवेंद्र सिंह चौकी प्रभारी रूपा पुर थाना पाली कांस्टेबल राजेंद्र सिंह कांस्टेबल अमित कुमार व कांस्टेबल सुनील कुमार ने 30 तारीख को मुखबिर की सूचना पर भरखनी रोड पर अभियुक्त अवनीश कुमार उर्फ मोनू पुत्र राजपाल कुशवाहा तथा इंद्रेश कुमार कुशवाहा पुत्र कन्हैया बस रूपापुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का माल हुआ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ले एसपी श्री प्रियदर्शी ने खुलासा करने वाली टीम के उत्साहवर्धन के लिए नगद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।