तमिलनाडु में चेतक हेलिकॉप्टर क्रैश, कोई हताहत नहीं

तमिलनाडु में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। राज्य के रजाली में सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार रजाली सैन्य हवाई अड्डे पर ट्रेनिंग के दौरान चेतक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सभी क्रू मेंबर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

चेतक हेलिकॉप्टर CH442 ट्रेनिंग पर निकला था, तभी क्रैश हो गया। हालांकि दुर्घटना के कारण का अबतक पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक हेलिकॉप्टर के मेन और टेल रोटर्स को नुकसान पहुंचा है।