घाटी में फरार SPO बना हिज्बुल आतंकी, तस्वीर हो रही वायरल

कश्मीर में दो दिन पहले लापता हुआ पीडीपी विधायक का निजी सुरक्षा अधिकारी(एसपीओ) आतंकी बन गया है। उसकी हिज्बुल आतंकियों के साथ तस्वीर भी वायरल हो रही है।

राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले राजबाग इलाके में शुक्रवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के विधायक एजाज मीर के घर पर तैनात एक एसपीओ अपने साथी सुरक्षाकर्मियों को आठ हथियार और विधायक की पिस्तौल लेकर फरार हो गया था।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मची हुई थी और एसपीओ की तलाश की जा रही थी। इस बीच अब इस एसपीओ की आतंकियों के साथ तस्वीर वायरल हुई है। साथ ही एक अन्य तस्वीर में वह उस एके47 के साथ नजर आ रहा है जो वो लेकर भागा था।