शिक्षक ने किया 7 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म, छात्रा ने मजिस्ट्रेट के सामने दिया बयान.

ग्राम सुकुलदैहान में कक्षा तीसरी की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसी के स्कूल का सहायक शिक्षक (पंचायत) संतोष गढ़पायले पिता अमरलाल गढ़पायले निकला। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचाररत सात साल की पीड़ित बच्ची ने रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान में आरोपित शिक्षक का नाम और घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी।

ग्राम सुकुलदैहान में कक्षा तीसरी की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसी के स्कूल का सहायक शिक्षक (पंचायत) संतोष गढ़पायले पिता अमरलाल गढ़पायले निकला। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचाररत सात साल की पीड़ित बच्ची ने रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान में आरोपित शिक्षक का नाम और घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी।  बताया गया कि उसे फुसलाकर वीरान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपित शिक्षक को कोर्ट में पेश किया जाएगा। घटना 18 सितंबर की है, लेकिम मामले का खुलासा उसके हफ्तेभर बाद तब हुआ, जब बच्ची ने प्राइवेट पार्ट में तकलीफ की शिकायत की। उसके बाद से वह अस्पताल में उपचाररत है।  मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि के बाद चार दिन पहले ही लालबाग थाने में दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत अपराध कायम कर लिया गया था। सीएसपी डॉक्टर प्रशांत शुक्ला ने बताया कि मजिस्ट्रियल बयान में नाम का खुलासा होने के बाद मोतीपुर वार्ड आठ निवासी आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।  बताया गया कि इसके पहले आरोपित संतोष छत्तीसगढ़ पुलिस की एएसएफ में था। वहां से इस्तीफा देकर करीब 10 साल पहले शिक्षाकर्मी की नौकरी ज्वाइन की थी।

बताया गया कि उसे फुसलाकर वीरान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपित शिक्षक को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

घटना 18 सितंबर की है, लेकिम मामले का खुलासा उसके हफ्तेभर बाद तब हुआ, जब बच्ची ने प्राइवेट पार्ट में तकलीफ की शिकायत की। उसके बाद से वह अस्पताल में उपचाररत है।

मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि के बाद चार दिन पहले ही लालबाग थाने में दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत अपराध कायम कर लिया गया था। सीएसपी डॉक्टर प्रशांत शुक्ला ने बताया कि मजिस्ट्रियल बयान में नाम का खुलासा होने के बाद मोतीपुर वार्ड आठ निवासी आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया गया कि इसके पहले आरोपित संतोष छत्तीसगढ़ पुलिस की एएसएफ में था। वहां से इस्तीफा देकर करीब 10 साल पहले शिक्षाकर्मी की नौकरी ज्वाइन की थी।