सितारों का लगा जमावड़ा कृष्णा राज कपूर के अंतिम दर्शन के लिए.

मशहूर फिल्ममेकर राज कपूर की पत्नी और फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर, रणधीर और राजीव कपूर की मां कृष्णा राज कपूर का सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इस खबर के बाद से ही कपूर परिवार शोक में है वहीं पूरा बॉलीवुड शोकाकुल है। बॉलीवुड सेलेब्स ट्विटर के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कुछ सितारे श्रद्धांजलि देने घर पर भी पहुंचे हैं।

जानकारी के मुताबिक आज सोमवार को शाम 5:30 बजे चेंबूर स्थित क्रिमेटोरियम में दाह संस्कार किया जाएगा।दिवंगत फिल्म अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसके बाद सुबह 11:00 बजे उनके पार्थिव शरीर को उनके चेंबूर स्थित बंगले देवनार कॉटेज लाया गया। इस दुख की घड़ी में कई बॉलीवुड सितारे श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे हैं। अभिनेत्री काजोल, अभिनेता अनिल कपूर, संजय कपूर और घर के कुछ अन्य सदस्य दोपहर 12 बजे तक श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। कृष्णा राज कपूर पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। उन्हें इससे पहले भी अस्तपताल में भर्ती किया गया था। गौरतलब है कि वह उनके पीछे 3 बेटे और 2 बेटियों को छोड़ गई है। साथ ही उनके परिवार में रणबीर कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर जैसे पोते पोतियां भी हैं।  

अंतिम दशनों के लिए बॉलीवुड सितारे पहुंच रहे हैं। करीना कपूर खान पहुंच चुकी हैं।

 

करिश्मा कपूर भी अंतिम दर्शनों के लिए पहुंची। 

 

काजोल भी पहुंच चुकी हैं। तस्वीर में संजय कपूर भी नजर आ रहे हैं।