विवेक का हुआ अंतिम संस्कार, सीएम से मिलने और एक करोड़ मुआवजा पर अड़ी पत्नी

लखनऊ में ऐपल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर का आज अंतिम संस्कार किया गया। लखनऊ में जिस जगह विवेक का अंतिम संस्कार हुआ वहां पर राज्य सरकार के मंत्री बृजेश पाठक और आशुतोष टंडन भी पहुंचे। इस दौरान दोनों ही मंत्रियों को विवेक तिवारी के परिजनों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। हालांकि बृजेश पाठक ने विवेक तिवारी के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।लखनऊ में ऐपल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर का आज अंतिम संस्कार किया गया। लखनऊ में जिस जगह विवेक का अंतिम संस्कार हुआ वहां पर राज्य सरकार के मंत्री बृजेश पाठक और आशुतोष टंडन भी पहुंचे। इस दौरान दोनों ही मंत्रियों को विवेक तिवारी के परिजनों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। हालांकि बृजेश पाठक ने विवेक तिवारी के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।  वहीं विवेक तिवारी की पत्नी लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की बात कर रहीं हैं। इस पर उन्होंने कहा कि वो उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से करवाएंगे। बृजेश पाठक ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। सरकार के 25 लाख के मुआवजे के एलान पर विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने कहा कि 25 लाख मुआवजा कम है। हमें 1 करोड़ मुआवजा चाहिए। कल्पना ने कहा कि परिवार में कमाने वाले विवेक इकलौते थे। मुझे बच्चों के भविष्य की चिंता हो रही है। विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना ने भी दी सिपाहियों के खिलाफ तहरीर  एपल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की शुक्रवार देर रात हत्या के मामले में अब उनकी पत्नी ने भी तहरीर दी है। इससे पहले विवेक तिवारी की पूर्व सहकर्मी सना खान की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी गई थी। पुलिस की गोली लगने के कारण मौत का शिकार हुए विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी की तरफ से आज गोमतीनगर थाना में पति की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी गई है।तहरीर में सिपाही प्रशांत चौधरी तथा संदीप कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की अपील की गई है।  इसके साथ ही विवेक तिवारी के परिवार के लोगों ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस केस में यह गोमतीनगर थाना में दूसरी तहरीर है। इससे पहले सना खान की तहरीर पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद कल ही उनको जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार रात से ही पति विवेक तिवारी की कोई खबर न मिलने के कारण बेहाल उनकी पत्नी कल्पना तिवारी की भी तबीयत खराब हो गई है।  परिवार चाहता है तो हम सीबीआई जांच कराएंगे: पाठक आज योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के मंत्री बृजेश पाठक के साथ ही आशुतोष टंडन विवेक तिवारी के अंतिम संस्कार के समय बैकुंठ धाम में मौजूद थे। मंत्रियों ने कहा कि हम विवेक तिवारी के परिवार की सुरक्षा की मांग पर विचार करेंगे। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। परिवार चाहता है तो हम सीबीआई जांच कराएंगे। यह तो कोई एनकाउंटर नहीं जघन्य अपराध है।

वहीं विवेक तिवारी की पत्नी लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की बात कर रहीं हैं। इस पर उन्होंने कहा कि वो उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से करवाएंगे। बृजेश पाठक ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। सरकार के 25 लाख के मुआवजे के एलान पर विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने कहा कि 25 लाख मुआवजा कम है। हमें 1 करोड़ मुआवजा चाहिए। कल्पना ने कहा कि परिवार में कमाने वाले विवेक इकलौते थे। मुझे बच्चों के भविष्य की चिंता हो रही है।

विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना ने भी दी सिपाहियों के खिलाफ तहरीर

एपल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की शुक्रवार देर रात हत्या के मामले में अब उनकी पत्नी ने भी तहरीर दी है। इससे पहले विवेक तिवारी की पूर्व सहकर्मी सना खान की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी गई थी। पुलिस की गोली लगने के कारण मौत का शिकार हुए विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी की तरफ से आज गोमतीनगर थाना में पति की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी गई है।तहरीर में सिपाही प्रशांत चौधरी तथा संदीप कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की अपील की गई है।

इसके साथ ही विवेक तिवारी के परिवार के लोगों ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस केस में यह गोमतीनगर थाना में दूसरी तहरीर है। इससे पहले सना खान की तहरीर पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद कल ही उनको जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार रात से ही पति विवेक तिवारी की कोई खबर न मिलने के कारण बेहाल उनकी पत्नी कल्पना तिवारी की भी तबीयत खराब हो गई है।

परिवार चाहता है तो हम सीबीआई जांच कराएंगे: पाठक
आज योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के मंत्री बृजेश पाठक के साथ ही आशुतोष टंडन विवेक तिवारी के अंतिम संस्कार के समय बैकुंठ धाम में मौजूद थे। मंत्रियों ने कहा कि हम विवेक तिवारी के परिवार की सुरक्षा की मांग पर विचार करेंगे। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। परिवार चाहता है तो हम सीबीआई जांच कराएंगे। यह तो कोई एनकाउंटर नहीं जघन्य अपराध है।