“बच्‍चों की मौत का दिन”,जमुई व कटिहार में आठ डूबे

बीते 24 घंटे के भीतर बिहार में डूबने के कारण आठ बच्‍चों की दर्दनाक मौत हो गई। दरभंगा में भाई-बहन डूब गए तो जमुई में नदी में स्‍नान के दौरान दो बच्‍चों की मौत हो गई। कटिहार में भी एक ही परिवार की चार बच्चियाें की डूबने से मौत हो गई। बीते 24 घंटे के भीतर बिहार में डूबने के कारण आठ बच्‍चों की दर्दनाक मौत हो गई। दरभंगा में भाई-बहन डूब गए तो जमुई में नदी में स्‍नान के दौरान दो बच्‍चों की मौत हो गई। कटिहार में भी एक ही परिवार की चार बच्चियाें की डूबने से मौत हो गई।   दरभंगा में तालाब में मिले भाई-बहन के शव  दरभंगा के फुलकाही चौक स्थित महंत जी तालाब में रविवार की सुबह दो बचचों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। शवों की शिनाख्‍त मधुबनी जिला के सतघारा निवासी प्रेमशंकर महतो के पुत्र सोनू कुमार (7) तथा पुत्री अंजना कुमारी (4) के रूप में की गई। दोनों बच्‍चे अपने पिता प्रेमशंकर एवं माता सुधा देवी के साथ दरभंगा में नाना श्यामसुंदर महतो के घर पर रहते थे।  बताया जाता है कि दोनों शनिवार की शाम करीब छह बजे घर में बिना किसी को बताए निकले थे। कई घंटे बाद भी जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार की सुबह तालाब के घाट पर हाथ-पांव धोने पहुंचे ग्रामीणों ने पानी में दोनों के शव देखे।   जब बिहार के एक किसान ने गांधी को पुकारा था- मान्यवर महात्मा! यह भी पढ़ें जमुई में स्‍नान के दौरान दो बच्‍चे डूबे  रविवार की सुबह जमुई के आंजन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि घटना में एक बचचे को डूबने से बचा लिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार जमुई के बानपुर गांव का एक परिवार पतौना गांव के समीप मजार पर गया था। इसी दौरान आंजन नदी में तीन बच्चे नहाने गए थे।  कटिहार में एक ही परिवार की चार बच्चियों की मौत  उधर, कटिहार के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के शिकारपुर स्थित ककरा मोनी धार में शनिवार को स्नान के क्रम में डूबने से एक ही परिवार की चार बच्चियों की मौत हो गई। उनमें से दो सगी बहनें थीं। वे दोपहर में नदी में स्नान करने गईं, लेकिन शाम चार बजे तक नहीं लौटीं तो परिजनों ने तलाश शुरू की। चारों के शव नदी से बरामद किए गए। ग्रामीणों के अनुसार स्नान के क्रम में एक बच्ची के गहरे पानी में चले जाने के बाद उसे बचाने के क्रम में चारों बच्चिया डूब गईं।

दरभंगा में तालाब में मिले भाई-बहन के शव 
दरभंगा के फुलकाही चौक स्थित महंत जी तालाब में रविवार की सुबह दो बचचों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। शवों की शिनाख्‍त मधुबनी जिला के सतघारा निवासी प्रेमशंकर महतो के पुत्र सोनू कुमार (7) तथा पुत्री अंजना कुमारी (4) के रूप में की गई। दोनों बच्‍चे अपने पिता प्रेमशंकर एवं माता सुधा देवी के साथ दरभंगा में नाना श्यामसुंदर महतो के घर पर रहते थे।

बताया जाता है कि दोनों शनिवार की शाम करीब छह बजे घर में बिना किसी को बताए निकले थे। कई घंटे बाद भी जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार की सुबह तालाब के घाट पर हाथ-पांव धोने पहुंचे ग्रामीणों ने पानी में दोनों के शव देखे।

जमुई में स्‍नान के दौरान दो बच्‍चे डूबे 
रविवार की सुबह जमुई के आंजन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि घटना में एक बचचे को डूबने से बचा लिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार जमुई के बानपुर गांव का एक परिवार पतौना गांव के समीप मजार पर गया था। इसी दौरान आंजन नदी में तीन बच्चे नहाने गए थे।

कटिहार में एक ही परिवार की चार बच्चियों की मौत 
उधर, कटिहार के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के शिकारपुर स्थित ककरा मोनी धार में शनिवार को स्नान के क्रम में डूबने से एक ही परिवार की चार बच्चियों की मौत हो गई। उनमें से दो सगी बहनें थीं। वे दोपहर में नदी में स्नान करने गईं, लेकिन शाम चार बजे तक नहीं लौटीं तो परिजनों ने तलाश शुरू की। चारों के शव नदी से बरामद किए गए। ग्रामीणों के अनुसार स्नान के क्रम में एक बच्ची के गहरे पानी में चले जाने के बाद उसे बचाने के क्रम में चारों बच्चिया डूब गईं।